'पठान' पहले हफ्ते में दुनियाभर में कमा सकती है ₹300 करोड़: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और अभिनेता शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनीत आगामी फिल्म 'पठान' रिलीज़ के पहले हफ्ते में देश में ₹150-200 करोड़ और दुनियाभर में ₹300 करोड़ कमा सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, देश के प्रमुख सिनेमा चेनों में 'पठान' की एडवांस टिकट बुकिंग के पहले दिन एक लाख से अधिक टिकट बिके।