'पठान' फिल्म का विरोध करने का अब कोई मतलब नहीं है: एमपी के गृह मंत्री
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 'पठान' फिल्म को लेकर कहा है, "सेंसर बोर्ड ने फिल्म में सुधार करा दिए हैं, फिल्म से विवादास्पद शब्द हट गए हैं इसलिए अब फिल्म का विरोध करने का मुझे औचित्य समझ नहीं आता है।" उन्होंने राज्य में 'पठान' फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कहा, "हम सभी को समझाएंगे।"