'पठान' बॉलीवुड के लिए कमबैक फिल्म हो सकती है: मलयाली ऐक्टर पृथ्वीराज
मलयाली अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने हिंदी फिल्मों के नहीं चलने पर कहा है कि आगामी फिल्म 'पठान' बॉलीवुड के लिए कमबैक फिल्म साबित हो सकती है। उन्होंने 'फिल्म कंपैनियन' से कहा, "बहुत समय नहीं हुआ है जब हम सोचते थे कि बॉलीवुड इतना अच्छा कैसे कर रहा है? विदेशों में इतना कैसे कमाता है? यह केवल एक (बुरा) दौर है।"