पड़ोसी के बिल्ले ने बिल्ली को किया प्रेग्नेंट, उनके बच्चों की कस्टडी को लेकर बुलानी पड़ी पुलिस
बेंगलुरु में पड़ोसियों के बीच पालतू बिल्ली के बच्चों की कस्डटी को लेकर हुए विवाद में पुलिस को दखल देना पड़ा। बिल्ली को पड़ोसी के बिल्ले ने प्रेग्नेंट किया था जिसके बाद हुए 4 बच्चों की देखभाल बिल्ली की मालकिन ने बिल्ले के मालिक से करने को कहा। उसके ज़िम्मेदारी लेने से इनकार करने पर झगड़ा बढ़ गया।