पड़ोसी पाक जैसा हो तो कठोर दंड देना पड़ता है: ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर राघव चड्ढा
राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता राघव चड्ढा ने ऑपरेशन सिंदूर के वर्षगांठ पर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "आप दोस्त बदल सकते हैं, अपना पड़ोसी नहीं। अगर पड़ोसी पाकिस्तान जैसा हो तो कठोर दंड देना हमारा कर्तव्य है।" चड्ढा ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, "सुधर जाओ वर्ना इस्लामाबाद तक गंगा बहेगी और रावलपिंडी में तिरंगा फहराएगा।"