पड़ोसियों से मत लड़ो, दोस्ती के दरवाज़े खोलो: पाक के पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज़
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ ने शुक्रवार को करतारपुर साहिब में 3,000 भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "अपने पड़ोसियों से मत लड़ो, दोस्ती के लिए दिल के दरवाज़े खोलो।" मरियम ने खुद को एक पंजाबी लड़की बताया और करतारपुर के आसपास वाले इलाके में विकास करने को लेकर बात भी की।