पड़ोसी ने बिहार में की उप मुखिया की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी की पीट-पीटकर हत्या की
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में रविवार को एक उप मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके बाद भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और कथित तौर पर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी शख्स उप मुखिया का पड़ोसी था और दोनों ने वारदात से पहले दुर्गा पूजा मेले पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा में एकसाथ सेल्फी भी ली थी।