पढ़ाई के तुरंत बाद नौकरी के लिए स्टूडेंट्स को वर्क वीज़ा भी देते हैं ये देश
कुछ देश ऐसे हैं जो इंटरनैशनल स्टूडेंट्स को पढ़ाई पूरी होने के बाद वर्क वीज़ा देकर वहीं काम करने का मौका देते हैं जिनमें यूके, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया सबसे पॉपुलर हैं। यूके में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ग्रैजुएट रूट वीज़ा के लिए अप्लाई कर सकते हैं जो 2 साल तक वहां रुककर नौकरी करने या नौकरी ढूंढने की अनुमति देता है।