पढ़ाई के लिए नहीं होगी पैसों की तंगी! जानें छात्रों को बिना गारंटर कैसे मिलेगा ₹7.5 लाख तक का लोन
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के तहत देश के टॉप-860 उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने वाले छात्रों को बिना गारंटर, कोलैटरल या सिक्योरिटी के एजुकेशन लोन मिल सकता है। ₹7.5 लाख तक के लोन पर सरकार 75% क्रेडिट गारंटी देगी। छात्र विद्यालक्ष्मी पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और वहीं से अपने लोन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।