पढ़ाई पर ₹1 करोड़ खर्च कर UK से ली डिग्री, 500 जगह किए आवेदन; फिर भी युवक को नहीं मिली नौकरी
यूके की किंगस्टन यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट 21-वर्षीय खालिद शरीफ नामक युवक ने दावा किया है कि 2025 में ग्रैजुएशन के बाद से अबतक वह 500 जगह आवेदन कर चुके हैं लेकिन नौकरी नहीं मिली। उन्होंने बताया, "मैं क्लास टॉपर था...विदेश में रहने-पढ़ाई करने पर करीब $125,000 (₹1 करोड़+) खर्च हुए।" खालिद 18-वर्ष की आयु में कतर से यूके गए थे।