पति को किडनी दान कर पत्नी ने ICU में छलनी से जीवनसाथी को देख तोड़ा करवाचौथ का व्रत
जबलपुर (एमपी) में रश्मि गुप्ता नामक महिला ने किडनी दान कर पति दीपक गुप्ता को नई ज़िंदगी दी है। ज़रूरी मेडिकल जांच और प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अस्पताल में दोनों का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद रश्मि ने करवाचौथ पर आईसीयू में भर्ती पति को छलनी से देखकर व्रत तोड़ा जिसका वीडियो वायरल हुआ है।