पति के कई अवैध संबंध होने का पता चलने के बाद कनाडा में विधवा ने खाई पति की राख
कनाडा में एक विधवा महिला ने दावा किया है कि पति के कई अवैध संबंध होने का पता चलने पर उसने पति की राख खा ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति के आईपैड की जांच करते समय महिला को यह पता चला। महिला ने कहा कि उसने राख को 'अपवित्र' करने के लिए उसे अपने कुत्ते के मल में भी मिलाया।