पति की खरीदी ₹6.75 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए मुंबई में पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस
मुंबई में पति की खरीदी ₹6.75 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर उसकी पत्नी को भी आयकर विभाग का नोटिस मिलने का मामला सामने आया है। दरअसल, महिला गृहणी है व उसके पति ने प्रॉपर्टी की जॉइंट रजिस्ट्री की थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले में महिला के नोटिस को कैंसल कर दिया है जबकि उसके पति के खिलाफ जांच जारी है।