पति के फ्रेंच फ्राइज़ खाने से रोकने पर पत्नी ने दर्ज कराया क्रूरता का केस; HC ने लगाई रोक

कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए क्रूरता के मामले पर रोक लगा दी है। पत्नी का दावा था कि बच्चे के जन्म के तुरंत बाद पति ने उसे फ्रेंच फ्राइज़ और मीट खाने से रोका था। हाईकोर्ट ने कहा, "पति के विरुद्ध किसी भी जांच की अनुमति देना...कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा।"

Load More