पति के बीमार होने पर गुजरात की महिला बनी ओला ड्राइवर, साइकल चलानी भी नहीं आती थी
अहमदाबाद (गुजरात) की ओला कैब ड्राइवर अर्चना पाटिल के संघर्ष की कहानी एक शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो वायरल हो गई है। दरअसल, अर्चना पाटिल के पति ओला ड्राइवर थे जिनके बीमार होने पर घर खर्च चलाने के लिए अर्चना ने 6 माह के अंदर ड्राइविंग सीखी। इससे पहले उन्हें साइकल भी चलानी नहीं आती थी।