पति का शव देखने के बाद यूपी में बेसुध होकर ज़मीन पर गिरी पत्नी की हुई मौत
आगरा (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार सुबह अपने 58 वर्षीय पति का शव देखने के बाद पत्नी बेसुध होकर ज़मीन पर गिर गई जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से महिला की मौत होने की आशंका जताई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।