पति के साथ न रहने पर भी भरण-पोषण का दावा कर सकती है पत्नी: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर पत्नी कोर्ट के आदेश के बावजूद पति के साथ नहीं रहना चाहती तब भी पति को उसे गुज़ारा भत्ता देना होगा लेकिन इसके लिए पत्नी के पास वैध कारण होना चाहिए। कोर्ट ने कहा, "इस संबंध में कोई सख्त नियम नहीं हो सकता और यह हमेशा मामले की परिस्थितियों पर निर्भर होना चाहिए।"