पति को सुधारने के लिए झूठा केस करना 'बड़ी क्रूरता': बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि पति के व्यवहार को सुधारने के लिए पत्नी द्वारा झूठी शिकायत दर्ज कराना 'बड़ी क्रूरता' है। निचली अदालत के 2018 के तलाक के फैसले को बरकरार रखते हुए हाईकोर्ट ने कहा, "दिख रहा है...पति और उसके परिजन को फंसाने की कोशिश हुई है।" पत्नी ने पति के खिलाफ क्रूरता का केस दर्ज कराया था।