पति की हत्या धर्म की हत्या है: सांप से पति को मरवाने वाली रविता को फांसी की सज़ा देते हुए जज
मेरठ (यूपी) के कोर्ट ने पति को सांप से कटवाकर मरवाने वाली रविता और उसके प्रेमी को सज़ा-ए-मौत सुनाई है। जज जयवीर सिंह नागर ने कहा कि पति को परमेश्वर माना जाता है और पति की हत्या करना धर्म की हत्या के समान है। अदालत ने इस मामले को बेहद क्रूर हत्याकांड माना।