पता करिए ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खेडकर के माता-पिता तलाकशुदा हैं या नहीं: पुलिस से केंद्र
केंद्र ने पुणे पुलिस से कहा है कि वह जांच करे कि ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के माता-पिता (दिलीप और मनोरमा खेडकर) तलाकशुदा हैं या नहीं। कथित तौर पर पहचान छिपाने को लेकर जांच का सामना कर रहीं पूजा पर विकलांगता कोटे का दुरुपयोग करने का आरोप है। उन्होंने पहले कहा था कि उनके माता-पिता अलग हो गए हैं।