पति ज़हीर को एक हफ्ते में ही 'आई लव यू' बोल दिया था: सोनाक्षी सिन्हा
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि उन्हें ऐक्टर व पति ज़हीर इकबाल से पहली नज़र में प्यार हो गया था। सोनाक्षी ने कहा, "मैंने ज़हीर को एक हफ्ते में ही बोल दिया था कि 'आई लव यू'।" सोनाक्षी ने आगे कहा, "मुझे लगा कि मैं इन्हें जानती हूं और यह मेरा ही इंसान है।"