पति ज़हीर की दोस्त द्वारा नज़र उतारे जाने के दौरान भावुक हुईं सोनाक्षी, सामने आया वीडियो
अभिनेता ज़हीर इकबाल के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ज़हीर की करीबी दोस्त जन्नत वासी लोखंडवाला कपल की नज़र उतारती दिख रही हैं। इस दौरान सोनाक्षी भावुक हो गई थीं। गौरतलब है कि सोनाक्षी और ज़हीर ने स्पेशल मैरिज ऐक्ट के तहत सिविल मैरिज की है।