पति ने कहा था- तुम सबसे बदसूरत औरत हो, तुमसे प्यार नहीं है: 'क्योंकि...' फेम अपरा मेहता
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम अपरा मेहता ने बताया है कि उनसे अलग हो चुके पति व अभिनेता दर्शन जरीवाला ने शादी की सालगिरह पर कहा था कि वह अब उनसे प्यार नहीं करते। उन्होंने कहा, "पति बोले...'हमें अलग हो जाना चाहिए...तुम मेरी जिंदगी में मिली सबसे बदसूरत औरत हो'। फिर...एक दिन वह घर छोड़कर चले गए।"