पति ने जूठे बर्तन धोने से किया इनकार तो यूपी में पत्नी ने बुला ली पुलिस
बस्ती (यूपी) में जूठे बर्तन धोने से पति के इनकार करने पर बहस के बाद एक महिला द्वारा पुलिस बुला लेने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को बताया, "मैंने पति से कई बार बर्तन धोने को कहा लेकिन उन्होंने मेरी बात नज़रअंदाज़ कर दी...और कारण पूछने पर झगड़ने लगे।" पुलिस ने पति-पत्नी को समझाकर मामला शांत कराया।