पति ने पार कीं सारी हदें, यूपी में बीच चौराहे पर दांत से काट ली पत्नी की नाक; पुलिस भी थी मौजूद
बहराइच (यूपी) में बुधवार को एक शख्स ने पत्नी से झगड़े के बाद बीच चौराहे पर दांत से उसकी नाक काट ली। यह घटना शिव बारात निकलने के दौरान घटी और इस दौरान पास में पुलिस भी मौजूद थी जिसने बाद में शख्स को धक्का देकर महिला को छुड़ाया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।