पति-बेटी की मौत और परीक्षा से पहले ऐक्सिडेंट; आंख पर पट्टी बांध लिखा मेंस, रोहिणी बनीं अफसर
हाल में RAS अधिकारी बनीं रोहिणी ने 2003 में पढ़ाई छोड़ने के 20-साल बाद अपना सपना पूरा करने के लिए दोबारा किताबें उठाईं। इस दौरान उनके पति, दादी सास और परीक्षा से 7-दिन पहले बेटी का निधन हो गया। मेंस से दो दिन पहले उनका ऐक्सिडेंट हुआ लेकिन हौसला नहीं टूटा। उन्होंने एक आंख पर पट्टी बांधकर परीक्षा लिखी थी।