पति रणवीर की 'धुरंधर 2' की सफलता पर खामोशी को लेकर ट्रोलिंग पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी
'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग से नदारद रहने व फिल्म की सफलता पर पति-अभिनेता रणवीर सिंह की तारीफ नहीं करने को लेकर ट्रोल किए जाने पर ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने चुप्पी तोड़ी है। ऐक्ट्रेस ने उनकी खामोशी पर सवाल उठाने वाली एक रील पर लिखा, "मेरे दोस्त...मैंने 'धुरंधर 2' आप सभी से बहुत पहले देख ली थी...अब बताओ मज़ाक किसका बना?"