पति विराट कोहली के साथ मेलबर्न की सड़कों पर घूमती दिखीं अनुष्का शर्मा, वीडियो वायरल
भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली मेलबर्न में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले अपनी पत्नी व ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ मेलबर्न की सड़कों पर घूमते दिखे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, इस दौरान उनके बच्चे साथ में नहीं थे। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच 26 दिसंबर से चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा।