पति से झगड़े के बाद UP में गंगा में कूदी महिला, फिर मगरमच्छ दिखा तो रातभर पेड़ पर बैठी रही
उन्नाव (यूपी) में पति से झगड़े के बाद एक महिला आत्महत्या करने के लिए शुक्रवार रात गंगा में कूद गई। बकौल महिला, उसे अपनी गलती का अहसास हुआ और वह तैरकर नदी के किनारे जाने लगी तभी उसे मगरमच्छ दिखा और वह एक पेड़ पर रातभर बैठी रही। वहीं, सुबह कुछ लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी।