पति से झगड़े के बाद नैनीताल की झील में कूदी महिला, नाविक ने बचाई जान
नैनीताल (उत्तराखंड) में कथित तौर पर पति से झगड़े के बाद एक महिला नैनी झील में कूद गई जिसके बाद एक नाविक ने उसकी जान बचाई है। महिला की जान बचाने का वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद लोग नाविक की तारीफ कर रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, महिला अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।