छत्तीसगढ़ में शिक्षक पति से विवाद के बाद महिला ने बेटी संग स्कूल के सामने की खुदकुशी
अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में शिक्षक पति से झगड़े के बाद उसके स्कूल के सामने पेड़ पर महिला ने अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने बताया कि महिला व उसके पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बकौल पुलिस, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।