पति से तलाक लेंगी स्कॉटलैंड की पूर्व फर्स्ट मिनिस्टर निकोला स्टर्जन
स्कॉटलैंड की पूर्व फर्स्ट मिनिस्टर निकोला स्टर्जन ने अपने पति पीटर मरेल से तलाक लेने का फैसला किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पुष्टि कर रही हूं कि पीटर और मैंने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है।" उन्होंने कहा, "हम कुछ समय से अलग रह रहे थे...दूसरों को भी इस बारे में बताने का समय आ गया है।