पति संग विवाद के बीच सपना चौधरी का पोस्ट हुआ वायरल, कहा- बुरा बनने का क्रेडिट मिल गया
हरियाणवी सिंगर-ऐक्ट्रेस सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के साथ चल रहे घरेलू विवाद के बीच इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर कर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अब बुरा बनने का क्रेडिट मिल ही गया है तो फिर बुरा करके दिखाना हमारा फर्ज़ है 🙌।" सपना का आरोप है कि पति मारपीट करते थे।