पतंजलि आयुर्वेद के गैर-खाद्य कारोबार को ₹1,100 करोड़ में खरीदेगी पतंजलि फूड्स
पतंजलि फूड्स ने अपनी पैरेंट कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के गैर-खाद्य कारोबार को ₹1,100 करोड़ में खरीदने का प्रस्ताव पारित किया है। कंपनी ने कहा कि यह सौदा 5 चरणों में पूरा होगा और इसमें पतंजलि आयुर्वेद के होम और पर्सनल केयर कारोबार शामिल होंगे। पतंजलि फूड्स ने कहा, "यह अधिग्रहण कंपनी के लिए एक रणनीतिक कदम है।"