पत्नी इनसिक्योर न हों इसलिए बैंक में जॉइंट अकाउंट खुलवा रखा है: माधवन
अभिनेता आर माधवन ने कहा है कि चॉकलेटी इमेज होने के कारण उन्हें लड़कियां पसंद करती थीं जिससे उनकी पत्नी शुरू में इनसिक्योर हो जाती थीं और यह असुरक्षा की भावना शादी को खराब करने के लिए काफी है। अभिनेता ने बताया कि उनके माता-पिता से उन्हें पत्नी सरिता संग जॉइंट बैंक अकाउंट खोलने की सलाह मिली थी।