पत्नी का अश्लील वीडियो FB पर डाला; भड़का HC, कहा- शादी की है तो पत्नी के मालिक नहीं बन गए
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी के साथ अंतरंग संबंधों का वीडियो फेसबुक पर डालने वाले शख्स पर नाराज़गी जताई है। हाईकोर्ट ने कहा, "शादी के बाद पति को अपनी पत्नी पर किसी तरह का स्वामित्व या नियंत्रण नहीं मिल जाता है।" इस मामले में पति ने आरोप पत्र खारिज करने की मांग की थी लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।