पत्नी का पॉर्न देखना व हस्तमैथुन करना पति के प्रति क्रूरता नहीं: तलाक की अर्ज़ी ख़ारिज करते हुए HC
मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक की एक अर्ज़ी खारिज करते हुए फैमिली कोर्ट के उस आदेश को सही ठहराया है जिसमें कहा गया था कि महिला द्वारा अकेले में पॉर्न देखना और हस्तमैथुन करना पति के प्रति उसकी क्रूरता नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा, "पुरुषों में हस्तमैथुन को सार्वभौमिक माना जाता है तो...महिलाओं द्वारा हस्तमैथुन को कलंकित नहीं किया जा सकता।"