पत्नी के परिवार के लिए यह बड़ी बात नहीं: सगाई में ₹71 लाख कैश लेने पर यूट्यूबर अरुण पंवार
कंटेंट क्रिएटर-यूट्यूबर अरुण पंवार ने सगाई में 'दान' में ₹71 लाख कैश और 21 तोला सोना लेने पर ट्रोल किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी डॉक्टर है...डॉक्टरों के परिवार से आती है...ये पैसे वाली फर्म (परिवार) है...इनको लगता ही नहीं कि यह बड़ी राशि है।" अरुण की पत्नी ने कहा कि यह उनके लिए सरप्राइज़ था।