पत्नी की बालियां गिरवी रख पंजाब के किसान ने शुरू की नर्सरी, 1 साल में बदली किस्मत
पंजाब के मानसा ज़िले के किसान मंजीत सिंह (40) प्याज़ की नर्सरी से और मौसमी सब्ज़ियां उगाकर लाखों रुपए कमा रहे हैं। मंजीत को नर्सरी शुरू करने और ₹7 लाख का कर्ज़ चुकाने के लिए पत्नी की बालियां गिरवी रखनी पड़ी थीं। नर्सरी शुरू होने के एक साल के अंदर ही उन्हें मुनाफा होने लगा और उन्होंने बालियां छुड़वा लीं।