पत्नी की मौत के गम में यूपी में शख्स ने किया सुसाइड, वीडियो में कहा- उसकी बहुत याद आ रही है
बरेली (यूपी) में सुमन नामक महिला की मौत के गम में उसके 45-वर्षीय पति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। शख्स ने आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में कहा, "सुमन की बहुत याद आ रही है...22 वर्षों में हम कभी अलग नहीं रहे।" पुलिस ने बताया कि बीमारी के चलते 1 महीने पहले सुमन की मौत हुई थी।