पत्नी के मायके जाने पर बिहार में रात में प्रेमिका के घर पहुंचा शिक्षक, लोगों ने जबरन कराई शादी
पूर्णिया (बिहार) में बीते दिनों पत्नी के रक्षाबंधन पर मायके जाने के बाद रात में प्रेमिका के घर पहुंचे सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। देर तक चले हंगामे के बाद ग्रामीणों ने दोनों की मंदिर में जबरन शादी करा दी। बकौल ग्रामीण, 2 बच्चों के पिता शिक्षक का 6-7 साल से अफेयर चल रहा था।