पत्नी की रीलबाज़ी से परेशान था पति, हरिद्वार में किया पिंडदान, फिर फोटो पर थूककर बहाया
हरिद्वार (उत्तराखंड) का एक वीडियो वायरल है जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी की फोटो पर थूकने के बाद उसे गंगा में प्रवाहित करता दिखाई दे रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स अपनी पत्नी की रील बनाने की आदत से नाराज़ था इसलिए उसने अपनी ज़िंदा पत्नी का पिंडदान कर डाला। तीर्थ पुरोहित समाज ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।