पत्नी के शराब पीने पर तलाक के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा पति, कोर्ट बोला- यह क्रूरता नहीं
पत्नी के शराब पीने और बेटे के साथ अलग रहने के आधार पर तलाक की मांग करने वाले एक शख्स की याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि पत्नी का शराब पीना पति के खिलाफ क्रूरता नहीं है। हालांकि, कोर्ट ने पत्नी के अलग रहने के आधार पर पति को तलाक लेने की अनुमति दे दी।