पत्नी का शरीर उसकी अपनी संपत्ति है, विक्टोरियन युग की मानसिकता त्याग दें पुरुष: इलाहाबाद HC
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक पति द्वारा पत्नी के निजी पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि पुरुष विक्टोरियन युग की मानसिकता त्याग दें और समझें कि पत्नी का शरीर उसकी अपनी संपत्ति है। बकौल हाईकोर्ट, पत्नी की सहमति उसके व्यक्तिगत और अंतरंग जीवन के सभी पहलुओं में सर्वोपरि है।