पत्नी के सामने बिहार के मेले में पति को मारी गई गोली
सीतामढ़ी (बिहार) में पत्नी के साथ एक मेले में पहुंचे युवक को सोमवार देर रात 3 अपराधियों ने पत्नी के सामने ही गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक की पत्नी का पूर्व में किसी के साथ प्रेम-प्रसंग था और आशंका है कि इसी संबंध में उसे गोली मारी गई।