पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने के आरोपी ने पुलिस वाहन से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत
गुवाहाटी (असम) में पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने के आरोपी की सोमवार तड़के पुलिस वाहन से कूदने के बाद सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। आरोपी कूदने के बाद पहाड़ी इलाके से नीचे गिर गया और उसका सिर किसी कठोर वस्तु से टकरा गया। मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था।