पत्नी की हत्या करने के बाद उसका कटा सिर लेकर बिहार में सड़क पर घूमता दिखा शख्स
मधेपुरा (बिहार) में एक शख्स ने सोमवार को अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसका कटा सिर लेकर सड़क पर घूमता रहा। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।