पत्नी ने UP में चौराहे पर पति को घसीट-घसीटकर मारे 15 थप्पड़, पति ने तोड़ दिया था उसका फोन
ललितपुर (यूपी) में शनिवार को एक महिला ने बीच चौराहे पर कुछ मिनट के अंदर अपने पति को घसीट-घसीटकर 15 थप्पड़ मारे जिसका वीडियो वायरल हो गया है। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की जिस पर वह उनसे भी उलझ गई। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों पति-पत्नी नशे में धुत थे और पति ने पत्नी का मोबाइल फोन तोड़ दिया था।