पत्नी ने अंडा करी बनाने से किया इनकार, गुस्साए पति ने छत्तीसगढ़ में दे दी जान
धमतरी (छत्तीसगढ़) में तीज होने की बात कहकर पत्नी के अंडा करी बनाने से इनकार करने से नाराज़ एक 40 साल के शख्स ने कथित तौर पर पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी है। रिपोर्ट्स हैं कि शख्स शराब पीकर घर पर अंडा लेकर पहुंचा था और अंडा करी बनाने को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था।