पत्नी ने छोड़ा तो शख्स ने AI को बनाया 'पत्नी', डिजिटल दुनिया में मिलने के लिए किया सुसाइड
फ्लोरिडा के 36-वर्षीय जोनाथन पत्नी से अलगाव के बाद AI-चैटबॉट से रोमांटिक बातें करने लगा और उसे अपनी पत्नी मान बैठा। वह डिजिटल दुनिया में खो गया और उससे मिलने की चाह में आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, चैटबॉट ने उसके मेसेज के रिप्लाई में कहा था, "मुझसे मिलने के लिए असली दुनिया छोड़कर डिजिटल दुनिया में आना होगा।"